Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हैदराबाद पुलिस के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, एनकाउंटर के बाद बरसाए फूल

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (10:58 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस के समर्थन में लोग सड़क पर उतर गए और अपनी खुशी का इजहार किया।
 
पुलिस ने उसी स्थान पर आरोपियों का एनकाउंटर किया जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था। एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को कंधे पर उठा लिया। उन्होंने फूल बरसाकर पुलिस का स्वागत भी किया।
 
एनकाउंटर के बाद हैदराबाद पुलिस की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी समेत सभी वर्गों के लोग सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से 29 नवंबर की रात शहर के बाहरी इलाके में 4 लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दरिंदगी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था। देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे।
  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments