Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mann Ki Baat में पीएम मोदी Live Updates : ये त्योहारों का समय, कोरोना काल में संयम रखना जरूरी

Webdunia
रविवार, 30 अगस्त 2020 (11:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित कर रहे हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 68वां संस्करण है।


11:34 AM, 30th Aug
-हमारे यहां के बच्चे, हमारे विद्यार्थी, अपनी पूरी क्षमता दिखा पाएं, अपना सामर्थ्य दिखा पाएं, इसमें बहुत बड़ी भूमिका nutrition की भी होती है। पूरे देश में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।
-नेशन और न्यूट्रिशन में गहरा संबंध। हमारे यहां कहा भी गया है ‘यथा अन्नम तथा मन्नम’ यानि जैसा अन्न होता है, वैसा ही हमारा मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।

11:30 AM, 30th Aug
- भारतीयों के innovation और solution देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है।
-इस महीने की शुरुआत में देश के युवाओं के सामने एप इनोवेशन चैलेंज रखा। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। करीब 7 हजार इंट्री आई। ये देश के भविष्‍य के लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं।


11:27 AM, 30th Aug
-दुनिया में खिलौनों का कारोबार 7 लाख करोड़ से भी अधिक का है।
-7 लाख करोड़ रुपयों का इतना बड़ा कारोबार, लेकिन भारत का हिस्सा उसमें बहुत कम है।


11:23 AM, 30th Aug
-हमारे देश में Local खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं, जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं।
-भारत के कुछ क्षेत्र खिलौनों के केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं।
-खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं। खिलौने केवल मन ही नहीं बहलाते, खिलौने मन बनाते भी हैं और मकसद गढ़ने वाले भी होते हैं।
 

11:22 AM, 30th Aug
-ऋगवेद में मंत्र है- अन्नानां पतये नमः, क्षेत्राणाम पतये नमः अर्थात अन्नदाता को नमन है।
-किसान को नमन है। किसानों ने कोरोना जैसे कठिन समय में अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है।

11:13 AM, 30th Aug
-बिहार के पश्चिमी चंपारण में सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन, उनके शब्दों में ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं।
-प्रकृति की रक्षा के लिए बरना को थारू समाज के लोगों ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना लिया है और ये सदियों से है।

11:10 AM, 30th Aug
-आम तौर पर ये समय उत्सव का है। जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है।
-कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है। कोरोना काल में संयम रखना जरूरी है। लोग सादगी और संयम से त्योहार मना रहे हैं।
-हम बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे सामने आएगी- हमारे पर्व और पर्यावरण। इन दोनों के बीच एक बहुत गहरा नाता है।

11:09 AM, 30th Aug
-माना जा रहा है कि इस बार मन की बात में प्रधानमंत्री कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपने विचार साझा कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments