Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल, सैनिक की मौत

उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल, सैनिक की मौत
, शुक्रवार, 15 मई 2020 (08:27 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई तथा राहत एवं बचाव टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई, जो बर्फ में दब गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गुजरात के उपमुख्यमंत्री बोले, कोरोना से डरकर लोग घरों के भीतर रहने का जोखिम नहीं उठा सकते