Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Prices: UP में पेट्रोल डीजल की कीमतें घटीं, जानें देश के अन्य नगरों में ताजा भाव

कच्‍चे तेल की कीमतें हुईं कम

Petrol Diesel Prices: UP में पेट्रोल डीजल की कीमतें घटीं, जानें देश के अन्य नगरों में ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (09:16 IST)
Petrol Diesel Prices: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) ने भी जब पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतें जारी कीं तो देश के कई शहरों में दामों में वृद्धि देखी गई जबकि कई जगह कीमतों में कमी दिखी है। हालांकि वैश्विक बाजार (global market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 
यहां हुआ पेट्रोल-डीजल सस्ता-महंगा : तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज शु्क्रवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल 5 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 6 पैसे गिरा और 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है। पड़ोसी जिले गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.44 रुपए लीटर तो डीजल 13 पैसे गिरकर 89.62 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 29 पैसे महंगा हुआ और 107.59 रुपए लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ 94.36 रुपए लीटर बिक रहा है।

 
कच्‍चे तेल की कीमतें हुईं कम : इधर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव कल के ही भाव 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव आज थोड़ा बढ़ा और 79.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.78, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, 100 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर