Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चुनाव के बीच महाराष्ट्र और बंगाल में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के नीचे

पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (10:15 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद स्थिरता आई है। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच देश में भारतीय तेल कंपनियों ने आज 27 अप्रैल 2024 को ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं। कुछ राज्यों में फ्यूल के दाम बढ़े हैं जबकि कुछ प्रदेशों में कीमतें घटी हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: Crude oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
आंध्र व ओडिशा में महंगा, बंगाल में सस्ता : आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.55 पैसे, एमपी में 0.26 पैसे, ओडिशा में 0.16 पैसे और यूपी में 0.17 पैसे महंगा हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.70 पैसे, तमिलनाडु में 0.28 पैसे, राजस्थान में 0.17 पैसे और महाराष्ट्र में 0.66 पैसे सस्ता हुआ है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price : क्रूड ऑइल की कीमतों में उथल पुथल जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.71 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.80 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.44 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments