Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, कुछ शहरों में बढ़े व कुछ में घटे दाम

हर सुबह 6 बजे होता है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, कुछ शहरों में बढ़े व कुछ में घटे दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 15 मई 2024 (09:51 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 82 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गई हैं। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव  होता है।
 
आज बुधवार को देशभर के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है लेकिन कुछ शहरों व राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की कटौती और बढ़ोतरी हुई है।
 
यहां बढ़े व घटे दाम : असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं केरल, राजस्थान और तेलंगाना समेत अन्य प्रदेशों में दाम घटे हैं। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल किस भाव पर बिक रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.05 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 101.30 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 और लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केरल में हेपेटाइटिस A का कहर, 5 हजार से ज्यादा केस, 4 जिलों में अलर्ट