Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Petrol Diesel Prices: crude oil में तेजी जारी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (10:14 IST)
  • गोवा, हरियाणा, केरल और कर्नाटक में ईंधन कीमतें बढ़ीं
  • हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
  • क्रूड की कीमत 80 डॉलर के नीचे
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में हल्की तेजी का सिलसिला जारी है। लेकिन क्रूड की कीमत 80 डॉलर के नीचे कारोबार कर रही है। इस बीच सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
 
इन राज्यों में बढ़ीं ईंधन कीमतें : गोवा, हरियाणा, केरल और कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं तथा महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.23 पैसे, पंजाब में 0.27 पैसे और राजस्थान में 0.17 पैसे सस्ता हुआ। हालांकि देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम: देश के 4 महानगरों में से दिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, 
मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments