Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्रूड ऑइल के दाम घटे, जानें देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

क्रूड ऑइल के दाम घटे, जानें देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
नई दिल्ली , गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (09:26 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट देखने में आ  रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 69.62 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड के भाव  भी गिरकर 74.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। देशी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। 
 
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल 67 और डीजल 66 पैसे और हरियाणा में पेट्रोल और डीजल दोनों 28 पैसे महंगे हो गए हैं। झारखण्ड, कर्नाटक, पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी दिख रही है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे सस्ता हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 58 और डीजल 53 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.77 और डीजल 94.37 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका के नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में 3 की मौत