Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम बाद क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें नई कीमतें

हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम बाद क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें नई कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 5 जून 2024 (09:30 IST)
Petrol Diesel Price: मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव 2024 के परिणामों का खुलासा हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है। भारतीय तेल कंपनियों ने 5 जून के लिए पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की नई कीमतों को अपडेट कर दिया है। देश में चुनाव परिणाम के बाद क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं? आइए जानते हैं।

 
हर सुबह 6 बजे होता पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव : भारतीय सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। ईंधन कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। क्रूड ऑइल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है। बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि चेन्नई में ईंधन की कीमतों में 23 पैसे की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। आइए देखते हैं कि आपके शहर में क्या हैं ईंधन के भाव।

 
देश के प्रमुख नगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.98 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपए और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.05 और डीजल 87.91, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27, लखनऊ में पेट्रोल 94.52 और डीजल 87.61 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

live : एक ही फ्लाइट में दिल्ली आएंगे नीतीश और तेजस्वी, आज NDA और I.N.D.I.A अलायंज की बैठक