Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Price: जुलाई महीने के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price: जुलाई महीने के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 31 जुलाई 2024 (09:23 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने आज माह के अंतिम दिन यानी बुधवार, 31 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं। नए भावों के अनुसार कुछ जगहों पर ईंधन की कीमतें घटती हैं तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है।
 
तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं जिसके अनुसार आज भी सुबह 6 बजे भारत में भी ईंधन की कीमतों में बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की नई कीमतों के बारे में जान लें। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा दाम क्या होगा?

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंढ़ीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18  और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Updates: दिल्ली में भारी बारिश की संभावना, केरल में ऑरेंज अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का मौसम