Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, 12 की मौत, 80 मजदूर मलबे में फंसे

केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, 12 की मौत, 80 मजदूर मलबे में फंसे
, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (14:18 IST)
इडुक्की। केरल के  इडुक्की जिले के राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन की वजह से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 80 मजदूर फंसे हुए हैं।
 
लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं। 70 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं।
 
पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में ‘रेड अलर्ट’ भी घोषित कर दिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,833 मामले