Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अब भूख हड़ताल पर बैठे लांसनायक यज्ञप्रताप सिंह...

अब भूख हड़ताल पर बैठे लांसनायक यज्ञप्रताप सिंह...
रीवा , शनिवार, 14 जनवरी 2017 (11:14 IST)
नई दिल्‍ली। सेना के अफसरों द्वारा कथित तौर पर जवानों से बूट पॉलिश और कुत्‍ते टहलाने का आरोप लगाने वाले लांसनायक यज्ञप्रताप सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस बात की जानकारी जवान की पत्‍नी ऋचा सिंह ने एक निजी चैनल को दी है। दूसरी ओर सेना से जुड़े सुत्रों ने कहा है कि यज्ञप्रताप हड़ताल पर नहीं है। 
 
ऋचा ने सैन्य अफसरों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि अफसर सैनिकों से नौकरों की तरह काम कराते हैं। घर में कपड़े, जूते, बर्तन यहां तक कि टॉयलेट तक साफ कराए जाते हैं। सैनिकों से अपने बीवी-बच्चों के अन्य कार्य जैसे उन्हें शॉपिंग कराना, बच्चों को स्कूल छोड़ना, खाना बनाना, इतना ही नहीं, कुत्तों को नहलाना-धुलाना जैसे भी कार्य कराए जाते हैं। 
 
ऋचा ने बताया कि जब यज्ञ प्रताप सिंह देहरादून में पदस्थ थे तब वे उनके साथ थींं। उस दौरान उनके पति के साथ ही अन्य सैनिकों को भी ऐसे कार्य करने पड़े। इससे आहत होकर पति-पत्नी ने जानकारी फेसबुक में वायरल करने के साथ ही प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा