Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोलकाता रेप मर्डर केस में तीसरे दिन भी पूर्व प्राचार्य से पूछताछ, CBI ने पूछे ये सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 18 अगस्त 2024 (11:40 IST)
Kolkata rape murder case : कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई की जांच जारी है। जांच एजेंसी ने रविवार को लगातार तीसरे दिन भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में इंटर्न डॉक्टरों और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों समेत 20 लोगों से पूछताछ की है। ALSO READ: कोलकाता पुलिस का 2 डॉक्टरों को नोटिस, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी से भी होगी पूछताछ
 
सीबीआई ने संदीप घोष से कई सवाल पूछे हैं। उनसे पूछा गया कि घटना के बारे में आपको जानकारी कब मिली? आप कितने समय अस्पताल पहुंचे। आपको किसने घटना के बारे में जानकारी दी? उनसे सवाल किए गए कि उन्होंने परिवार को सूचित करने का निर्देश किसे दिया था तथा कैसे और किसने पुलिस से संपर्क किया था।
 
पूर्व प्राचार्य को चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी भूमिका स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि उन्होंने किससे संपर्क किया और (पीड़िता के) माता-पिता को करीब 3 घंटे तक का इंतजार क्यों कराया? पूर्व प्राचार्य से यह भी पूछा गया कि घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन इमारत के सेमीनार हॉल के पास कमरों की मरम्मत का आदेश किसने दिया था? ALSO READ: डॉक्टरों की हड़ताल पर गृह मंत्रालय की नजर, राज्यों से मांगी हर 2 घंटे में रिपोर्ट
 
घोष से साप्ताहिक ‘रोस्टर’ के बारे में भी पूछा गया, जिसके अनुसार पीड़िता की 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ जवाब घुमा-फिराकर दिए। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या अपराध के पीछे कोई साजिश थी या पहले से इसकी योजना बनाई गई थी। प्राचार्य क्या कर रहे थे और क्या वह किसी भी तरीके से घटना में शामिल हैं।
 
घोष से शनिवार सुबह 10 बजे से मध्यरात्रि तक करीब 13 घंटे पूछताछ की गई। उन्हें रविवार सुबह फिर से पेश होने के लिए कहा गया, क्योंकि सीबीआई अधिकारियों को उनसे कई और सवाल पूछने हैं। ALSO READ: Kolkata Rape-Murder Case : हड़ताल से बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, पूर्व प्राचार्य से CBI ने की पूछताछ
 
गौरतलब है कि महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार के बाद हत्या की पुष्‍टि हुई।
 
घोष ने 9 अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिलने के 2 दिन बाद प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने ऊपर हमले का डर जताया था, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से सुरक्षा मांगी थी। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments