Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोडिकुनिल सुरेश का है हंसमुख और सौम्य स्वभाव, देंगे बिरला को चुनौती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 जून 2024 (06:00 IST)
Kodikunnil Suresh will challenge Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार कोडिकुनिल सुरेश (Kodikunnil Suresh) अपने लंबे राजनीतिक जीवन में 8 बार के सांसद हैं। हंसमुख तथा सौम्य स्वभाव से वे अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में ओम बिरला को चुनौती देंगे।
 
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में केरल उच्च न्यायालय ने उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में उच्चतम न्यायालय ने उस फैसले को पलटते हुए उनकी जीत पर मुहर लगा दी थी।

ALSO READ: देश में पहली बार लोकसभा स्पीकर चुनाव, ओम बिरला और के सुरेश के बीच मुकाबला
 
लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार ओम बिरला को चुनौती देंगे। 62 वर्षीय सुरेश ने केरल के मावेलिक्करा (आरक्षित) सीट से सिर्फ 10,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उनके नाम का पहला हिस्सा तिरुवनंतपुरम के कोडिकुनिल नामक स्थान पर रखा गया है, जहां उनका जन्म चार जून 1962 को हुआ था।
 
सुरेश पहली बार 1989 में अडूर लोकसभा सीट से चुने गए: सुरेश पहली बार 1989 में अडूर लोकसभा सीट से चुने गए थे और फिर 1991, 1996 और 1999 के चुनावों में भी इसी संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। परिसीमन के बाद अडूर लोकसभा क्षेत्र नहीं रहा। वे 1998 और 2004 में चुनाव हार गए।

ALSO READ: लोकसभा अध्यक्ष का पद इतना अहम क्यों है और कैसे होता है चुनाव?
 
वे 2009 में मावेलिक्करा सीट से फिर जीते, लेकिन उनकी जीत को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने चुनौती दी जिन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश ने एक नकली जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया और दावा किया कि वे एक ईसाई हैं। केरल उच्च न्यायालय ने उनके निर्वाचन को अवैध घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में उच्चतम न्यायालय ने इस फैसले को पलट दिया था।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पराजित उम्मीदवार ए एस अनिल कुमार और दो अन्य की चुनाव याचिका को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि सुरेश 'चेरामार' समुदाय का सदस्य नहीं हैं। अदालत ने यह भी माना था कि उन्हें मावेलिक्करा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जाता है, क्योंकि यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
 
अदालत ने पाया था कि सुरेश ने कोट्टाराकारा और नेदुमंगड के तहसीलदारों द्वारा जारी विरोधाभासी जाति प्रमाण पत्र पेश किया था। उस समय सुरेश ने मामला दायर किए जाने को लेकर अपनी ही पार्टी के एक हिस्से और विपक्षी दलों को दोषी ठहराया था जिसे उन्होंने एक साजिश के रूप में देखा था। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा था।
 
सुरेश विधि स्नातक हैं। उन्होंने 2014, 2019 और हाल ही में संपन्न 2024 के चुनावों में फिर से जीत हासिल की। उन्होंने अक्टूबर 2012 से 2014 तक श्रम राज्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं। वे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments