Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

PM मोदी का गीता ज्ञान, जानिए खास बातें

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (23:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कुछ लोग' राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और उनकी विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने की हमेशा कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रवृत्ति देश को बहुत नुकसान पहुंचाती है। हालांकि उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि ऐसे लोग मुख्य धारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते। प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को भी याद रखने की सलाह दी।
ALSO READ: पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाले ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन
राजधानी के लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक समारोह में भगवद् गीता के श्लोकों पर 21 विद्वानों की व्याख्याओं के साथ पांडुलिपि के 11 खंडों का विमोचन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विचारों और काम की आजादी देता है और साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि यह आजादी उन लोकतांत्रिक संस्थाओं से मिलती है, जो संविधान की संरक्षक हैं। इसलिए जब भी अपने अधिकारों की बात होती है तो लोगों को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। आज कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसी कोशिश में रहते हैं कि कैसे संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, उनकी विश्वसनीयता पर चोट पहुंचाई जाए। हमारी संसद हो, न्यायपालिका हो, यहां तक कि सेना भी। उस पर भी अपने राजनीतिक स्वार्थ में हमले करने की कोशिश होती है और यह प्रवृत्ति देश का बहुत नुकसान करती है।
ALSO READ: मोदी जी हमारी जीविका बचा लीजिए, women's day पर महिलाओं की अपील
प्रधानमंत्री ने हालांकि संतोष जताया कि ऐसे लोग देश की मुख्य धारा का प्रतिनिधित्व नहीं करतें। आज एक बार फिर भारत अपने सामर्थ्य को संवार रहा है ताकि वो पूरे विश्व की प्रगति को गति दे सके और मानवता की और ज्यादा सेवा कर सके। कोरोना काल में भारत की ओर से विश्व के देशों के लिए किए गए कार्यों को मानवता की सेवा बताते हुए मोदी ने कहा कि हाल के महीनों में दुनिया ने भारत के जिस योगदान को देखा है, 'आत्मनिर्भर भारत' में वही योगदान और अधिक व्यापक रूप में दुनिया के काम आएगा।
 
इन पांडुलिपियों का प्रकाशन धर्मार्थ न्यास द्वारा किया गया है। डॉ. कर्ण सिंह इसके अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक सामान्य तौर पर भगवद् गीता को एकल व्याख्या के साथ प्रस्तुत करने का प्रचलन है। पहली बार प्रसिद्ध भारतीय विद्वानों की प्रमुख व्याख्याओं को भगवद् गीता की व्यापक और तुलनात्मक समझ प्राप्त करने के लिए एकसाथ लाया गया है। धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पांडुलिपि असाधारण विविधता और भारतीय सुलेख की सूक्ष्मता के साथ तैयार की गई है जिसमें शंकर भाष्य से लेकर भाषानुवाद तक को शामिल किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments