Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जानिए स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को दावा निपटान में कितने दिन लगते हैं...

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (18:17 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के तहत मरीज के इलाज पर खर्च की गई राशि को वापस पाने में औसतन 20 से 46 दिन का समय लगता है। बीमा प्रौद्योगिकी मंच सिक्योरनाऊ के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी ने कहा कि उसके द्वारा जुटाए गए उद्योग के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि मरीज बीमा कंपनियों को दावों के बारे में काफी तत्परता से सूचित करते हैं, जिनमें से अधिकांश अस्पताल में भर्ती होने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित बीमा कंपनियों को इसकी सूचना दे देते हैं।

इसमें कहा गया, वहीं दूसरी ओर बीमा कंपनियां प्रसव के मामलों से जुड़े दावों का निपटारा औसतन 7 से 108 दिन के भीतर करती हैं। ऑपरेशन के द्वारा प्रसव (सीजेरियन) के दावों के निपटारे में 9 दिन से 135 दिन तक का समय लगता है। वहीं कीमोथैरेपी के मामलों में सबसे कम 12 से 35 दिन का समय लगता है।

सिक्योरनाऊ के सह-संस्थापक कपिल मेहता ने कहा कि प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा संबंधी करीब एक करोड़ दावे किए जाते हैं। अध्ययन के मुताबिक, दावा वाली राशि में से करीब 13 से 26 फीसदी अंतिम रूप से मंजूर दावा राशि में से काट ली जाती है। इसके पीछे वजह दायरे में नहीं आने वाली वस्तुएं और प्रशासनिक खर्च को बताया जाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments