Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किसानों का संसद मार्च, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा भी पहुंचे

किसानों का संसद मार्च, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा भी पहुंचे
नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (10:42 IST)
नई दिल्ली। कर्ज मुक्ति और फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर किसान गुरुवार से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आज रामलीला मैदान से संसद मार्च कर रहे हैं। 
 
मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए किसान मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में किसान रामलीला मैदान से संसद तक मार्च करेंगे। किसानों ने चेतावती दी है कि अगर उन्हें संसद की ओर जाने से रोका गया तो फिर वे न्यूड प्रदर्शन करेंगे।

किसानों का समर्थन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौडा भी किसान मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसान जाग चुके हैं। मैं सरकार से किसानों की समस्या सुलझाने की अपील करता हूं।


webdunia
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली और नई दिल्ली पुलिस जिलों में मार्च को देखते हुए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक रैंक तक के लगभग 850 पुलिसकर्मियों को मध्य जिले में तैनात किया गया है। उनके अलावा 12 पुलिस कंपनियां होंगी जिनमें से दो कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी। प्रत्येक कंपनी में 75-80 पुलिसकर्मी हैं।
 
webdunia
 
 
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने बताया, 'हम सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आस-पास संसद की ओर मार्च शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार रात को पुलिस से इस बारे में चर्चा की थी ताकि सब कुछ आसानी से हो जाए।’'
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एंजेला मर्केल के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग, नहीं ले सकेंगी जी-20 के उद्घाटन में हिस्सा