Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पतंजलि ने गूगल प्ले स्टोर से किम्भो ऐप फिर हटाया

Webdunia
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (08:37 IST)
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने अपने मैसेजिंग ऐप 'किम्भो' को गूगल प्ले स्टोर से फिर हटा लिया। कंपनी ने इसका ‘ट्रायल’ संस्करण प्ले स्टोर पर डालने के एक दिन बाद ही हटा लिया है।


कंपनी ने आरोप लगाया कि यह स्वेदशी कंपनी के खिलाफ बहुराष्ट्रीय कंपनियों का षड्यंत्र है। कंपनी ने कहा कि ऐप जल्द ही वापस आएगा। पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारवाला ने ट्वीट में कहा कि पतंजलि किम्भो ऐप बहुराष्ट्रीय कंपनियों का षड्यंत्र का शिकार हुआ। हमें असुविधा के लिए खेद है। यह जल्द वापस आएगा।

उन्होंने ऐप को हटाने का कारण नहीं बताया है। उल्लेखनीय है कि पतंजलि ने कल किम्भो ऐप का ट्रायल संस्करण पेश किया था और कहा था कि पतंजलि 27 अगस्त को इसे आधिकारिक रूप से पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 31 मई को पतंजलि ने किम्भो ऐप को पेश किए जाने के एक दिन बाद ही इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा लिया था। कंपनी ने कहा था कि इसे सिर्फ एक दिन ट्रायल के लिए जारी किया गया था। इस दौरान कई प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने ऐप में सुरक्षा खामियां उजागर कीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments