Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केन्या में बांध टूटने से 24 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (18:34 IST)
सोलाई (केन्या)। केन्या के नाकुरू काउंटी में कई सप्ताह तक मूसलधार बारिश के बाद बुधवार रात एक बांध टूट जाने से दो गांव पानी के तेज प्रवाह में आग गए जिससे 24 लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।
 
स्थानीय गवर्नर ली किनायानजुई ने गुरुवार को बताया कि राजधानी नैरोबी से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित नाकुरू काउंटी में पाटेल बांध टूटने के कारण कम से कम 24 लोग मारे गए और 450 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना से लगभग 2000 लोग प्रभावित हुए हैं और संपत्ति को भी भारी क्षति पहुंची है। इंजीनियरों को आसपास के तीन अन्य जलाशयों की जांच के लिए भेजा गया है।
 
रायटर के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पानी के तेज प्रवाह के कारण बिजली के खंबे, मकान और कई इमारतें धराशायी हो गईं। राहत एवं बचावकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
         
पिछले वर्ष भीषण सूखे की मार झेलने वाले पूर्वी अफ्रीका में इस वर्ष पिछले दो माह से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण केन्या, सोमालिया, इथोपिया और युगांडा में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
 
सरकार के मुताबिक केन्या में भारी बारिश के कारण अब तक 132 लोग मारे जा चुके हैं और 2 लाख 22 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें बांध टूटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि कीचड़ से 39 लोगों को जीवित निकाला गया है।  (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments