Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल ने कहा- देश के लिए दे सकता हूं जान

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (20:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले भाजपा की युवा ईकाई के सदस्यों ने उनके आवास के बाहर संपत्ति में तोड़फोड़ की और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके राष्ट्रीय संयोजक की ‘हत्या’ करने की साजिश रची गई। 
 
भाजपा का नाम लिए बगैर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में सत्ता में बैठी पार्टी के ऐसे ‘उपद्रव’ से देश की प्रगति में मदद नहीं मिलेगी और इससे लोगों को गलत संदेश जाएगा।
 
गौरतलब है कि भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया था।
 
मुख्यमंत्री ने यहां आईपी डिपो में ई-ऑटोरिक्शा को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में कहा कि अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि देश महत्वपूर्ण है। मैं देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं। ऐसे उपद्रव से भारत की प्रगति नहीं हेागी। अगर केंद्र की सत्ता में बैठी देश की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे उपद्रव पर उतारू होती है तो इससे लोगों के बीच खराब संदेश जाएगा। लोग सोचेंगे कि यह (किसी भी मसले से निपटने का) सही तरीका है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे परिदृश्य में देश की प्रगति नहीं हो सकती। लोगों को स्नेहपूर्वक काम करना होगा तभी देश समृद्ध हो सकता है। केजरीवाल ने कहा कि हमने गंदी राजनीति, लड़ते और उपद्रव करते हुए पहले ही 75 वर्ष बर्बाद कर दिए हैं। अगर अब हम अपने देश को आगे ले जाना चाहते हैं, इसे 21वीं सदी का भारत बनाना चाहते हैं तो हमें प्रेम से एक साथ मिलकर काम करना होगा।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पंजाब चुनाव में हार से हताश भाजपा केजरीवाल को ‘मारना’ चाहती है। मुख्यमंत्री के आवास के बाहर भाजयुमो के प्रदर्शन की अगुवाई उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या कर रहे थे।
बहरहाल, भाजपा ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों का ‘मजाक उड़ाने’ वाली केजरीवाल की टिप्पणियों के खिलाफ ‘जन आक्रोश’ के बाद आम आदमी पार्टी पर एक नाटक रचने और ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया।
 
सूर्या ने कहा कि इस सिलसिले में पीड़ित कश्मीरी हिंदू हैं न कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल। उन्होंने कहा था कि यह शहरी नक्सलियों का पुराना हथकंडा है। हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और यह महज ‘द कश्मीर फाइल्स’ से संबंधित नहीं है। यह प्रदर्शन केजरीवाल की अमानवीय मानसिकता के खिलाफ है, जो कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को खारिज करते हैं।
 
दिल्ली पुलिस ने यहां केजरीवाल के आवास पर कथित तोड़फोड़ के संबंध में बृहस्पतिवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments