Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कठुआ, उन्नाव मामलों के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए : भाजपा

कठुआ, उन्नाव मामलों के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए : भाजपा
, शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (20:13 IST)
नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामलों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि इन घटनाओं में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। पार्टी ने दावा किया कि पुलिस ने इन दोनों मामलों में तेजी से कार्रवाई की।


भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले में पुलिस जांच के खिलाफ रैली में शामिल होने वाले पार्टी के 2 मंत्रियों का बचाव करते हुए कहा कि इन्हें प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर ‘गुमराह किया गया था। लेखी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इन घटनाओं पर खतरनाक राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कठुआ में विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने वाले जम्मू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस स्लाथिया साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पोलिंग एजेंट थे।

लेखी ने दावा किया कि इन दोनों घटनाओं को चुनिंदा तौर पर भाजपा को निशाना बनाने के लिए उछाला जा रहा है। उधर, कांग्रेस ने इन घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को रात देश के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालने का निर्णय किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कठुआ बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए : राजनाथ