Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Karnataka Election: असली चाणक्य तो कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार हैं

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (10:39 IST)
Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। ट्‍विटर पर लोग उन्हें चाणक्य कह रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि चाणक्य तो सब हैं, लेकिन तब तक जब तक कि असली चाणक्य की एंट्री न हो जाए।
 
आपको बता दें कि 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे जिसमें तीन प्रमुख पार्टी उमीदवार रहीं, बीजेपी, कांग्रेस और जेडीसी। ईसीआई के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो अभियान ने सच में कर्नाटक को कांग्रेस के प्रति जोड़ लिया है। ईसी के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 39 फीसदी वोट मिले हैं।
 
चुनाव परिणामों के बाद इंटरनेट पर कांग्रेस की जीत का जश्न काफी जोर शोर से मनाया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा कि जब तक सभी चाणक्य हैं, तब तक असली चाणक्य की एंट्री न हो जाए। असली चाणक्य के रूप में डीके शिवकुमार की फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।
 
इंटरनेट पर वायरल हुए ट्वीट में रोशन राय ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाते हुए कहा कि पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त। साथ ही युवराज श्रीवास्तव ने कहा- सिंघम इस बैक। 
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में 10 मई को हुए मतदान के बाद के एग्जिट पोल में चाणक्य और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल काफी हद तक सही साबित हुए थे। चाणक्य ने जहां कांग्रेस को 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था कि एक्सिस माय इंडिया 140 तक सीटें मिलने की बात कही थी। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

આગળનો લેખ
Show comments