Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा की कर्नाटक की दूसरी सूची जारी

भाजपा की कर्नाटक की दूसरी सूची जारी
, सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (22:46 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 82 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची सोमवार को यहां जारी की। पार्टी मुख्यालय में रविवार शाम यहां हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई।


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को यहां यह सूची जारी की। पार्टी ने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची 8 अप्रैल की रात को जारी की थी। पहली सूची में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा तथा के एस. ईश्वरप्पा को शिमोगा से टिकट दिया गया है जबकि जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से उतारा गया है।

दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवारों में बेल्लारी सदर से जी. सोमशेखर रेड्डी, नरसिंहराज ने एस. सतीश (संदेश स्वामी) शामिल हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिए 12 मई को एक चरण में मतदान होगा जिसकी मतगणना 15 मई को होगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्मृति और दीप्ति ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग