Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

PoK वाले बयान पर अड़ीं कंगना रनौत, बोलीं- रक्षक बन गए तबाही करने वाले

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (12:53 IST)
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana ranaut) ने सोमवार को कहा कि वे भारी मन से मुंबई छोड़ रही हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें 'भयभीत' किया गया, अपशब्द कहे गए और उनका घर तोड़ने की कोशिशें हुईं, उसे देखते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना करना 'बिलकुल सही' था। रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) से की थी। इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ विवाद हो गया था।
 
वे पिछले हफ्ते अपने गृह राज्य में हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने उनके दफ्तर में ‘अवैध’ निर्माण को गिराया था। इसके बाद उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।
ALSO READ: कंगना बोलीं, राज्यपाल कोश्यारी ने बेटी की तरह सुनी मेरे साथ हुई 'नाइंसाफी' की दास्तान
रनौत ने ट्वीट किया कि भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। इन दिनों जिस तरह से मुझे डराया गया, लगातार हमले किए गए और मुझे अपशब्द कहे गए, मेरे दफ्तर के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिशें हुईं और मेरे आसपास हथियारबंद सुरक्षाकर्मी रहे, उसे देखते हुए मैं कहूंगी कि पीओके से (शहर की) तुलना करना एकदम सही था।
 
सत्तारूढ़ पार्टी को निशाने पर लेते हुए 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रक्षकों ने खुद को "तबाही करने" वाला घोषित कर दिया और लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन वे ये गलत समझ रहे हैं कि मैं कमजोर हूं। एक महिला को डरा कर और धमका कर, वे अपनी खुद की छवि खराब कर रहे हैं। रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की थी और उन्हें अपने साथ हुए 'अन्याय' से अवगत कराया था।
ALSO READ: कंगना रनौत : जमाने भर से 'पंगा' लेती बॉलीवुड की 'क्वीन'
रनौत अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत की जून में हुई मौत के बाद से फिल्म जगत और उसके काम करने के तरीके की लगातार आलोचना कर रही हैं। उन्होंने शुरू में कहा था कि यह खुदकुशी नहीं हैं, बल्कि फिल्म उद्योग द्वारा  'सुनियोजित हत्या' है, जो बाहर से आए लोगों को स्वीकार नहीं करती है।
ALSO READ: कंगना के बहाने BJP पर निशाना! संजय राउत बोले- मुंबई को बदनाम करने वाली का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण
रनौत ने शहर में कथित मादक पदार्थ गठजोड़ को लेकर भी हमला बोला और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा तथा मुंबई की तुलना पीओके से कर दी, जिसके बाद विवाद हो गया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के साथ उनके विवाद की वजह से अभिनेत्री को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments