Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र जंगल से बरामद

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (12:18 IST)
नई दिल्ली। बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी होने के 1 महीने से अधिक समय के बाद जंगल से नोबेल प्रशस्ति पत्र बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के निकट जंगल से बरामद किया है।

 
कार्यकर्ता के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित घर से नोबेल प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और अन्य मूल्यवान चीजों की चोरी के संबंध में 12 फरवरी को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कार्यकर्ता के घर पर 6-7 फरवरी की रात में चोरी हुई थी। चोरी की घटना के बाद जहां प्रतिकृति और दूसरी मूल्यवान चीजें बरामद कर ली गई थी, वहीं प्रशस्ति पत्र अब तक नहीं मिला था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि इसे संगम विहार क्षेत्र के पीछे के जंगल से शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र तलाश करने का काम 2 दिनों तक चला। इस तलाश में पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड लगे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि प्रशस्ति पत्र पुरानी अवस्था में ही बरामद हुआ है। आरोपी ने इसे कागज का टुकड़ा समझते हुए जंगल में फेंक दिया था। प्रशस्ति पत्र के साथ कई अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
 
सत्यार्थी को साल 2014 में पाकिस्तान की बाल अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजयी के साथ नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया था। उन्होंने साल 2015 के जनवरी महीने में अपना नोबेल मेडल भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंप दिया था। वास्तविक मेडल फिलहाल राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रखा हुआ है। (भाषा)

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments