Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

न्यायमूर्ति एनवी रमण ने देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ

न्यायमूर्ति एनवी रमण ने देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ
, शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (12:01 IST)
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन. वेंकट रमण ने देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शनिवार को शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति रमण ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण की।

 
समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद उपस्थित थे। न्यायमूर्ति रमण ने ईश्वर को साक्षी मानकर अंग्रेजी में पद की शपथ ली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल का अनुरोध, टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे सरकार