Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गिरिराज सिंह को महंगे पड़े विवादित बयान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया तलब

गिरिराज सिंह को महंगे पड़े विवादित बयान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया तलब
, शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (13:57 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अकसर अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हालांकि हाल ही में दिए गए कुछ विवादास्पद बयान उन्हें महंगे पड़ सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विवादास्पद बयानों के संबंध में समन जारी किया है। 
 
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव का विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करवाया। उन्होंने महिला के परिजनों को समझाया कि कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है।
 
इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने एक अन्य बयान में कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बाद अब शाह फैसल पर लगा PSA