Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

JNU हिंसा, सर्वर रूम से क्या है इसका संबंध?

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (14:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार शाम हुई हिंसा की चौतरफा आलोचना हो रही है, वहीं अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
यह भी बात सामने आ रही है कि इस झगड़े के पीछे 'सर्वर रूम' बताया जा रहा है। इस हिंसा में दो दर्जन से विद्यार्थी घायल हुए हैं, इनमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल हैं। 
 
दअरसल, बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के बहिष्कार और प्रदर्शनों के बावजूद एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर कुछ छात्रों ने सर्वर रूम पर कब्जा कर लिया। विवि की एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन है और छात्रसंघ से जुड़े विद्यार्थी नहीं चाहते थे कि एडमिशन शुरू हों। 
 
इस संबंध में विवि प्रशासन का कहना था कि कुछ नकाबपोश छात्रों ने सर्वर रूम पर कब्जा कर लिया है साथ ही टेक्निकल स्टाफ को बंधक बना लिया था। इसी बात को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट विंग के विद्यार्थियों में झड़प भी हुई थी।
 
ALSO READ: नजरिया : JNU की हिंसा ‘विचारों की स्वतंत्रा’ पर हमला, यूनिवर्सिटीज को दबाने और बदनाम करने की हो रही कोशिश
 
जेएनयू एबीवीपी के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार के मुताबिक लेफ्ट विंग के छात्रों ने इंटरनेट बंद कर रखा था, जिससे एडमिशन प्रक्रिया बाधित हो गई थी। एबीवीपी के मुताबिक जो छात्र रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने देना चाहिए।
 
ALSO READ: #JNU violence : हमले में घायल JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष को एम्स से मिली छुट्टी
 
उन्होंने कहा कि जब छात्र इसका विरोध करने गए तो वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। एबीवीपी के 50 कार्यकर्ताओं को एडमिन ब्लॉक में दौड़ाकर मारा गया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments