Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विमान ईंधन की कीमत में बड़ी कटौती, दो महीने में 24 प्रतिशत सस्ता

Webdunia
मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (14:17 IST)
नई दिल्ली। देश में विमान ईंधन की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी कटौती की गई है, जिससे विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत मिली है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 01 जनवरी से विमान ईंधन के दाम 68,050.97 रुपए प्रति किलोलीटर से घटाकर 58,060.97 रुपए प्रति किलोलीटर कर दिए। यह पिछले साल जनवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है। इस प्रकार इसमें 9,990 रुपए यानी 14.68 प्रतिशत की कमी की गई है। इससे पहले 01 दिसंबर से विमान ईंधन के दाम 8,327.83 रुपए प्रति किलोलीटर घटाए गए थे।
 
दो महीने में विमान ईंधन की कीमत 18,317.83 रुपये यानी 23.98 प्रतिशत घट चुकी है। ईंधन की ऊँची कीमत के कारण चालू वित्त वर्ष की 30 सितम्बर को समाप्त पहली छमाही में विमान सेवा कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। देश में एयरलाइंस के व्यय में 35 से 40 प्रतिशत इसी मद में होता है।
 
विमान ईंधन की कीमत कम होने से इन कंपनियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी नवंबर में तेल विपणन कंपनियों से अपनी चिंता जतायी थी कि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट का फायदा विमान सेवा कंपनियों को नहीं दे रही हैं। उसके बाद से लगातार दूसरे महीने कीमतों में कटौती की गई है।
 
कोलकाता में विमान ईंधन की कीमत 73,393.55 रुपए से घटाकर 63,556.18 रुपए, मुंबई में 67,979.58 रुपए से घटाकर 58,017.33 रुपए और चेन्नई में 69,216.61 रुपए से घटाकर 59,021.48 रुपए प्रति किलोलीटर की गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments