Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जयपुर का 'रामबाग पैलेस' बना दुनिया का सबसे पसंदीदा होटल

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (19:19 IST)
Jaipur's Rambagh Palace : राजस्थान में जयपुर स्थित रामबाग पैलेस दुनियाभर में आगंतुकों का सबसे पसंदीदा होटल चुना गया है। यात्रा संबंधी सेवाएं देने वाली वेबसाइट ट्रिपएडवाइजर ने यह सूची जारी की है।

इस सूची में करीब 190 साल पुराने महल से होटल में तब्दील किया गया रामबाग पैलेस शीर्ष स्थान पर है। इंडियन होटल्स कंपनी के अधीन संचालित होने वाले इस होटल को आतिथ्य क्षेत्र में 'ज्वेल ऑफ जयपुर' भी कहा जाता है।

मालदीव के बोलिफुशी द्वीप पर स्थित ओजेन रिजर्व बोलिफुशी होटल सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि ब्राजील के ग्रामादो स्थित होटल कोलिन डि फ्रांस तीसरे स्थान पर मौजूद है। ट्रिपएडवाइजर के ट्रैवलर्स चॉइस अवॉर्ड, 2023 में रामबाग पैलेस होटल को दुनिया का सबसे आलीशान होटल भी चुना गया है।

यह पुरस्कार वेबसाइट पर आगंतुकों की तरफ से की गई टिप्पणियों के आधार पर दिया जाता है। ट्रिपएडवाइजर की संपादकीय प्रमुख सारा फर्शीन ने कहा, पुरस्कारों की अलग-अलग श्रेणियों में दुनिया के 37 क्षेत्रों में मौजूद होटल चुने गए हैं। यह विविधता को दर्शाता है। जयपुर का एक शानदार महल सूची में शीर्ष पर रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments