Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इनसेट-3डीएस से क्या होगा फायदा, इसरो ने क्यों रखा नॉटी बॉय नाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (12:57 IST)
  • आज लॉन्च होगा मौसम संबंधी उपग्रह इनसेट-3डीएस
  • श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 5:35 बजे भरेगा उड़ान
  • इनसैट-3डीएस का जीवन काल लगभग 10 वर्ष होने की उम्मीद
ISRO Naughty boy news : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को कहा कि जियोसिन्क्रोनस लॉन्च व्हीकल (GSLV) रॉकेट से इनसैट-3डीएस मौसम उपग्रह के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती सुचारू रूप से जारी है। इनसैट-3डीएस का जीवन काल लगभग 10 वर्ष होने की उम्मीद है। इसरो ने इस मिशन को नॉटी बॉय नाम दिया है।
 
क्यों रखा नॉटी बॉय नाम : इसरो के मुताबिक, GSLV रॉकेट से यह 16वां मिशन है। इससे पहले 15 मिशनों को अंजाम दिया जा चुका है, जिनमें से सिर्फ 4 मिशन ही फेल हुए हैं। GSLV रॉकेट की सफलता दर को देखते हुए ही इसे नॉटी बॉय नाम मिला है।
 
कब होगा प्रक्षेपण : सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से शनिवार को शाम 5:35 बजे नॉटी बॉय का प्रक्षेपण होना है। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई थी। लगभग 20 मिनट की उड़ान के बाद, 2,274 किलोग्राम वजन वाले उपग्रह भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) को जीएसएलवी रॉकेट से अलग कर दिया जाएगा। 
 
क्या होगा फायदा : मिशन का उद्देश्य मौजूदा उपग्रहों इनसैट-3डी और इनसैट-3डीआर को उन्नत मौसम संबंधी जानकारियों के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान करना, मौसम पूर्वानुमान, भूमि व महासागर सतहों की निगरानी कर आपदा संबंधी चेतावनियां देना, उपग्रह सहायता प्राप्त अनुसंधान और बचाव सेवाएं प्रदान करना है।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के विभिन्न विभाग जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों को बेहतर मौसम पूर्वानुमान और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए इनसैट-3डीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा से लाभ मिलेगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

RSS ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, होसबाले ने कहा- बटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे

આગળનો લેખ
Show comments