Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगले साल जून में लॉन्च होगा भारत का तीसरा मून मिशन 'Chandrayaan-3' : इसरो प्रमुख

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (22:31 IST)
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अगले साल जून में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की योजना बनाई है जो भविष्य में चांद की सतह पर खोज के लिहाज से महत्वपूर्ण अभियान है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले साल की शुरुआत में देश के पहले मानव अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के लिए ‘एबॉर्ट मिशन’ की पहली परीक्षण उड़ान की तैयारी भी की है।
 
इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि चंद्रयान-3 (सी-3) मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए अगले साल जून में प्रक्षेपित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि एबॉर्ट मिशन और मानवरहित परीक्षण उड़ान की सफलता के बाद इसरो की योजना 2024 के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजने की है।
 
सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां यान उतारने का भारत का पहला प्रयास विफल हो गया था।
 
सोमनाथ ने कहा कि  सी-3 तैयार है। यह सी-2 की प्रतिकृति नहीं है। इस यान की अभियांत्रिकी बिल्कुल अलग है। हमने इसे काफी मजबूत बनाया है ताकि इसमें पिछली बार जैसी दिक्कतें सामने नहीं आएं।
 
उन्होंने कहा कि इसमें कई बदलाव किए गए हैं। किसी भी उपकरण के विफल होने की सूरत में अन्य उपकरण इसकी भरपाई करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह रोवर यात्रा की ऊंचाई की गणना करने और खतरे से मुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए बेहतर सॉफ्टवेयर से लैस है।
 
‘गगनयान’ के संबंध में सोमनाथ ने कहा कि इसरो असल में मनुष्यों को कक्षा में ले जाने से पहले छह परीक्षण उड़ानें आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि ‘गगनयान’ अभियान की तैयारी ‘‘धीमी और स्थिर गति से चल रही है।’’
 
गगनयान की पहली गैर-चालक दल वाली उड़ान दो ‘एबॉर्ट मिशन’ के बाद यह प्रदर्शित करने के लिए होगी कि अंतरिक्ष एजेंसी के पास किसी भी घटना की स्थिति में चालक दल को बचाने की क्षमता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments