Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी तो कुछ 'बड़ा' नहीं हो रहा!

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (23:47 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासी हवाएं एक बार‍ फिर गर्म हो गई है। राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाए जाने लगे कि क्या गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी तो कुछ बड़ा नहीं होने वाला है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ‌के साथ हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस की स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया है।

शिवराज ने वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण का न्‍योता दिया, लेकिन इसके बाद मीडिया में जब से ये खबरें आई कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया गया है तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अमित शाह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
ALSO READ: ShivSena ने 'सामना' में की CM शिवराज सिंह चौहान के इस कदम की तारीफ
बताया गया‍ कि इसमें पंजाब में बने सियासी हालातों पर चर्चा की गई। प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पिछले उपचुनाव में 28 में से 19 सीट जिताने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह पर बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह को उपचुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र सिंह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।
ALSO READ: CM शिवराज सिंह के OSD की एक दिन में ही विदाई, आखिर क्या है कारण?
हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों कहना है भाजपा उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में फेरबदल का कोई नुकसान नहीं उठाना चाहती है। हालांकि क्या इन मुलाकातों के पीछे कोई बड़ा फैसला छुपा हुआ है, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments