Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Indore : इंदौर के हर मॉल-बाजार में लगेगी राम मंदिर की प्रतिकृति, महापौर भार्गव ने लिखा पत्र

Webdunia
सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (17:25 IST)
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों से शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति लगाए जाने का आग्रह किया है।
 
महापौर ने कहा कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव के चलते उन्होंने यह अनुरोध किया है।
 
भार्गव ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मैंने पत्र लिखकर संबंधित लोगों से आग्रह किया है कि वे 15 जनवरी से 22 जनवरी तक शहर के शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति लगाएं।’’
 
उन्होंने कहा कि पत्र में यह आग्रह भी किया गया है कि उक्त अवधि में इन स्थानों पर वैसी ही रोशनी और सजावट की जाए, जैसी दीपावली के त्योहार पर की जाती है।
 
अधिकारियों ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भार्गव ने लोहे के 21 टन कबाड़ से राम मंदिर की प्रतिकृति बनवाई है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments