Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टेकऑफ से पहले रनवे पर फिसला इंडिगो का विमान, घास में फंसे पहिए

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (09:49 IST)
नई दिल्ली। DGCA की सख्‍ती के बाद भी देश में विमानों से जुड़ी जुड़ी तकनकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जोरहट से कोलकाता जा रहा एक विमान गुरुवार को टेकऑफ से पहले ही रनवे पर फिसल गया। इस हादसे में विमान में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
 
गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया। जब विमान को टेक-ऑफ के लिए लाया जा रहा था, उसी दौरान विमान फिसल गया। विमान को तुरंत जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।
 
ट्विटर पर एक पत्रकार ने एक तस्वीर अपलोड की जिसमें रनवे से फिसला विमान और घास में फंसे उसके पहिए दिखाई दे रहे हैं। इंडिगो टैग करते हुए उसने कहा कि गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो उड़ान 6F 757 (6E757) रनवे से फिसल गई और असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई।
 
पोस्ट का जवाब देते हुए, इंडिगो ने कहा कि हम इस घटना को गंभीर रूप से ले रहे हैं और इस मुद्दे को संबंधित टीम के साथ तुरंत उठा रहे हैं। कृपया उसी के लिए डीएम के माध्यम से पीएनआर साझा करें।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी अपनी पोस्ट में कहा ‍कि गुरुवार को जोरहट से कोलकाता जा रहा विमान रनवे पर फिसल गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments