Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नरेन्द्र मोदी की मुश्किल बढ़ाएगा 'वैगनर ग्रुप'! जानिए इसके भारतीय संस्करण के बारे में...

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (12:50 IST)
India Wagner Group: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरह भारत में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुश्किल बढ़ा सकता है भारत का 'वैगनर ग्रुप'। भारत का यह ग्रुप हथियारबंद न होकर 'अहिंसक' है। दरअसल, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संयुक्त विपक्ष को 'वैगनर ग्रुप' बताया गया है, जिसकी हाल ही में पटना में बैठक हुई थी। 
 
'सामना' के संपादकीय में सवाल उठाया कि आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के देश में क्या हो रहा है? पुतिन द्वारा अपनी सुविधा के लिए तैयार निजी सेना ने उनके खिलाफ ही बगावत का एलान कर दिया। पुतिन पर निशाना साधते हुए मुखपत्र में कहा गया कि रूस में विगत कई सालों में हुए चुनाव महज एक छलावा हैं। रूसी राष्ट्रपति के लोग गड़बड़ी करके चुनाव जीतते रहे। इसी के चलते उन्होंने संसद पर कब्जा जमाया हुआ है। 
 
संपादकीय में आगे कहा गया है कि भारत में यही चल रहा है, लोगों के मन में क्रांति की भावना बन रही है। कल कल यही लोग मोदी-शाह के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। राष्ट्रपति पुतिन हों या फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है। परोक्ष रूप से मोदी पर निशाना साधते हुए संपादकीय में कहा गया कि फोटो या लोकप्रियता के आड़े आनेवाले अपने ही नेताओं और मंत्रियों दूर धकेल दिया जाता है, यह मोदी ने कई बार दिखा दिया है। 
 
संपादकीय में लिखा गया कि यह मान भी लिया जाए कि पटना में विपक्षी दल के नेता फोटो खिंचवाने के लिए इकट्‍ठा हुए थे तो भी इसमें डरने जैसी क्या बात है। अखबार ने कहा-  फोटो सेशन ने ही भाजपा की 100 सीटें कम कर दी हैं। जो नड्‍डा 400 लोकसभा सीटों की बातें करते थे, वहीं अब अमित शाह 300 सीटें जीतने की बात कह रहे हैं। यही विपक्षी एकता की ताकत है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments