Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रेन में रात में कर रहे हैं सफर तो जान लें ये जरूरी नियम, काम आएंगे...

Webdunia
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (12:57 IST)
ट्रेन में टिकट बुकिंग करते समय बर्थ चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार बर्थ का चयन करते हैं। अगर आप ट्रेन में रात में सफर कर रहे हैं तो भी ये नियम आपको जान लेना चाहिए। आप अपने साथ यात्रियों और सामान के अनुसार अपर, लोअर, मीडिल में से बर्थ चुनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे में अपर, लोअर और मीडिल बर्थ को लेकर भी अलग-अलग नियम हैं।
 
ट्रेन में सफर कर रहे हर व्यक्ति की यात्रा आरामदायक हो, यह रेलवे की जिम्मेदारी होती है। रेलवे ने यात्रियों के लिए आरक्षित श्रेणियों में कई नियम बनाए हैं। रेलवे में सफर करने के दौरान आपको इन नियमों की जानकारी होना चाहिए। आइए जानते हैं मिडिल बर्थ के लिए रेलवे में क्या हैं नियम-
 
ALSO READ: बड़ी खबर, अब रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे हेल्थ ATM
1. रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही खोली जा सकती है मिडिल बर्थ : ट्रेन चलने के साथ ही मिडिल बर्थ वाले यात्री सोने के लिए बर्थ को खोल लेते हैं। इससे लोअर बर्थ यात्रियों को परेशानी होती है।
 
रेलवे का नियम कहता है कि मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी बर्थ पर 10 रात से सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है। रात 10 से मिडिल बर्थ को खोलने से रोका जा सकता है। सुबह 6 बजे के बाद बर्थ को नीचे करना होगा ताकि अन्य यात्री लोअर बर्थ पर आराम से बैठ सकें।
 
2. ...तो नींद में खलल नहीं डाल सकता टीटीई : ट्रैवल टिकट एग्जामिनर ट्रेन यात्रा के दौरान टिकट चेक करने के लिए आता है। कई बाद जब देर रात आप नींद में होते हैं तो वह आपको आपसे पहचान-पत्र के लिए पूछता है। इससे आपकी नींद में खलल होता है। 
 
रेलवे गाइड लाइन के मुताबिक 10 बजे के बाद टीटीई भी आपको वेरिफिकेशन के लिए परेशान नहीं कर सकता है। सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच ही टीटीई को टिकटों का वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है। रात में सोने के बाद किसी भी यात्री को परेशान नहीं किया जा सकता। हालांकि रात को 10 बजे के बाद यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों पर यह नियम लागू नहीं होता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments