Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई निगरानी, समुद्री हमलों में आई तेजी के बाद उठाया कदम

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (18:44 IST)
भारतीय नौसेना ने हाल में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं के मद्देनजर अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपने निगरानी तंत्र को बढ़ा दिया है। नौसेना ने अग्रिम पंक्ति के विध्वंसक और युद्धपोत तैनात करके निगरानी के स्तर को बढ़ाया है।
 
अरब सागर में पोरबंदर तट पर 23 दिसंबर को एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था। जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे।
 
यह घटना उस वक्त हुई थी जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए।
 
वाणिज्यिक कच्चे तेल का टैंकर ‘एमवी साईं बाबा’ भारत की ओर जा रहा था और उसी दिन दक्षिणी लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमले का शिकार हो गया।
 
नौसेना ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य/उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों समुद्री सुरक्षा से संबंधित घटनाएं बढ़ी हैं।
 
उसने भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर जहाज एमवी रुएन पर हाल में हुई समुद्री डकैती की घटना का भी जिक्र किया गया है।
 
नौसेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर समुद्री डकैती की घटना, और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हाल में ड्रोन हमला, भारतीय ईईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) के करीब समुद्री परिदृश्य में बदलाव का संकेत देता है।’’
 
इसमें कहा गया है कि इन घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नौसेना ने मध्य/उत्तरी अरब सागर में समुद्री निगरानी प्रयासों को काफी हद तक बढ़ाया है और बल के स्तर को बढ़ाया है।
 
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के समन्वय से भारतीय नौसेना द्वारा समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

આગળનો લેખ
Show comments