Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान ने रजौरी इलाके में दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने रजौरी इलाके में दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (13:17 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
मोर्टार से गोले दागे : आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इस दौरान सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
गांवों को निशाना बनाया था निशाना : इससे पहले 11 अक्टूबर को पाकिस्तान ने पुंछ के डेगवार इलाके में अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। 3 अक्टूबर को भी पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गांवों को निशाना बनाया।
भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब : पाकिस्तान सेना ने पुंछ के शाहपुर और गोत्रिया इलाकों में नियंत्रण रेखा के साथ दर्जनों गांवों और आगे की चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। (सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, किसके लिए की जा रही कर्जमाफी