Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दुनिया Corona से डरी, पाकिस्तान दाग रहा है भारत में गोलियां

दुनिया Corona से डरी, पाकिस्तान दाग रहा है भारत में गोलियां
, सोमवार, 23 मार्च 2020 (15:55 IST)
जम्मू। एक तरफ पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस (Corona Virus) से डरी हुई है, वहीं पाकिस्तान भारत में गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में सोमवार को बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे हीरानगर सेक्टर के मनयारी इलाके में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। साथ ही बताया कि गोलीबारी रात भर जारी रही, जिससे लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।
 
उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) प्रभावी तरीके से जवाब दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी सोमवार सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर बंद हुई। उन्होंने बताया कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
 
पिछली रात इसी इलाके में सीमापार से की गई गोलाबारी और गोलीबारी में कम से कम चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक गाय घायल हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Coronavirus Live Updates : बजट को लोकसभा की मंजूरी, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित