Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देश और दुनिया की जानिए आज की 20 बड़ी खबरें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (20:45 IST)
1. समुद्र के रास्ते आ सकते हैं आतंकी
समुद्र के रास्ते भारत में घुस सकते हैं पाक प्रशिक्षित आतंकी...रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने जताई बड़े हमले की आशंका...कहा- हमारी नौसेना किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम...
 
2. हार का कबूलनामा
दुनिया के सामने फिर पाक पीएम इमरान खान का कश्मीर पर हार का कबूलनामा...कहा यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाने से नहीं होगा कोई फायदा...अमेरिका दौरे पर हर मोर्चे पर इमरान ने मुंह की खाई...
 
3. बालाकोट पर पाक का दांव
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिर खेला दांव...सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को दिया बालाकोट का दौरा करने का न्योता...भारत के आरोपों को बताया गलत...
 
4. पाक का झूठा चेहरा बेनकाब
विश्व के सामने पाक का चेहरा बेनकाब करने के लिए सेना ने जारी किया आतंकियों की घुसपैठ का वीडियो...कुपवाड़ा में एलओसी पाक घुसपैठियों को खदड़ते दिखे सेना के जवान...
 
5. शरद पवार के साथ शिवसेना
महाराष्ट्र में बैंक घोटाले में ईडी की एफआईआर दर्ज होने के बाद शरद पवार के समर्थन कई दल....कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल शिवसेना ने भी किया पवार का समर्थन...बोले पवार- बैंक घोटाले से उनका कोई लेना देना नहीं....
6. पुलिस की गुहार पर माने शरद पवार
महाराष्ट्र में पुलिस कमिश्नर की अपील के बाद नरम पड़े शरद पवार...कहा- कानून व्यवस्था खराब नहीं हो इसलिए नहीं जा रहे ईडी दफ्तर....लोगों की दिक्कतों का भी दिया हवाला...
 
7. शादी न होने से हनीट्रैप
हनीट्रैप को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल का विवादित बयान...कहा शादी नहीं होने के चलते आरएसएस के लोग होते है हनी ट्रैप का शिकार...भाजपा ने कसा तंज...राहुल गांधी को दें सीख...
 
8. यूपी में चल रहा मोदी-योगी का जादू 
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम...17 हजार वोटों से जीते पार्टी उमीदवार युवराज सिंह...
 
9. छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी
छत्तीसगढ़ के बस्तर की दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा से छीनी..उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार देवती कर्मा ने भाजपा उम्मीदवार को हराया...जब्त हुई जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत...
 
10. सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम सुनवाई
अयोध्या मामले में सुनवाई का शेड्यूल बदले जाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार...कहा 18 अक्टूबर तक खत्म करें सुनवाई...बोले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई...वरना फैसला जल्द आने का चांस होगा कम...
 
11. कल्याण सिंह को मिली राहत
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मिली राहत...2 लाख के मुचलके पर मिली जमानत...सीबीआई कोर्ट ने तय किए आरोप...
 
12. JNU में 370 पर भाषण
जेएनयू में अनुच्छेद 370 पर होगा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का व्याख्यान...धारा 370 के उन्मूलन तथा जम्मू कश्मीर और लद्दाख में शांति स्थिरता और विकास पर होगा भाषण...यूनिवर्सिटी में उठे विरोध के सुर...
 
13. अकाली-भाजपा की दोस्ती खत्म
हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगा अकाली दल...पार्टी विधायक के भाजपा में शामिल होने से नाराज सुखबीर सिंह बादल...कहा- भाजपा ने नहीं किया गठबंधन धर्म का पालन...
 
14. LPG की हो सकती है दिक्कत
फेस्टिव सीजन में देश में हो सकती है LPG सिलेंडरों की दिक्कत...सऊदी संकट का दिख रहा है असर...अरामको के प्लांट में ड्रोन हमले के बाद सप्लाई पर हुआ है असर...
 
15. शेयर बाजार में गिरावट
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में दिखी गिरावट...168 अंक लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी में भी 58 अंकों की गिरावट...लगातार दूसरे दिन लुढ़का बाजार...
 
16. NASA ने जारी की तस्वीरें
नासा ने जारी की चंद्रयान -2 की लैंडिंग साइट की तस्वीरें...अक्टूबर में फिर वैज्ञानिक करेंगे कोशिश...कम रोशनी की वजह से नहीं दिख पाया विक्रम...
 
17. दशहरे तक बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में दशहरे तक जारी रहेगा बारिश का दौर...मौसम विभाग का अनुमान...अगले 24 घंटे कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट...
 
18. 4 राज्य बारिश से बर्बाद
देश के 4 राज्य बारिश से बर्बाद...उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अब तक सैकड़ों की मौत...करोड़ों की संपत्ति का नुकसान...
 
19. हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज 
हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज़...अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं लीड रोल में...दिवाली पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर हैं फरहाद सामजी... बॉलीवुड को इस फिल्म से है बहुत ज्यादा उम्मीद... 
 
20. सत्यमेव जयते 2 को बनाने की घोषणा 
2018 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म सत्यमेव जयते का दूसरा पार्ट हुआ अनाउंस...एक बार फिर जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे...उनके साथ होंगी दिव्या खोसला कुमार...मिलन मिलाप ज़वेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2020 की गांधी जयंती पर होगी रिलीज़...

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments