Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पेगासस जैसा सॉफ्टवेयर खरीदने की तैयारी में है सरकार? लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी साजिश का लगाया आरोप

पेगासस जैसा सॉफ्टवेयर खरीदने की तैयारी में है सरकार? लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी साजिश का लगाया आरोप
, रविवार, 2 अप्रैल 2023 (23:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उस खबर को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर रविवार को निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार एक नई स्पाइवेयर प्रणाली हासिल करने पर विचार कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विदेशी मदद लेकर लोगों के फोन हैक करने की एक ‘साजिश’ है।
 
‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर में दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में ‘लोअर प्रोफाइल’ वाले नए स्पाइवेयर को खरीदने पर विचार कर रहा है।
 
खबरों के मुताबिक लगभग एक दर्जन कंपनियां बोली लगाने की प्रक्रिया वाली दौड़ में शामिल हैं। इस दौड़ में मिस्र की कंपनी इंटेलेक्सा भी शामिल है। कंपनी का प्रीडेटर नाम से स्पाईवेयर है। इस स्पाइवेयर को बनाने में इजरायली सेना के पुराने लोगों का भी इस्तेमाल किया है। इस मैलवेयर का नाम भी मिस्र में एक जासूसी स्कैंडल में आ चुका है। 
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले विदेशी मदद से पेगासस द्वारा देश के नागरिकों, विपक्ष, न्यायपालिका, चुनाव आयुक्त, पत्रकारों पर जासूसी की। 
 
अब चुनाव से पहले एक बार फिर विदेशी सहायता लेकर देशवासियों के फोन को हैक कराने की साजिश सामने आ गई है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, हुगली में दो गुटों में पथराव और आगजनी, BJP ने निकाली थी शोभायात्रा