Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

India vs Bharat renaming row : इंडिया नाम हटाने के लिए संसद के विशेष सत्र में अनुच्छेद 368 में लाया जा सकता है संशोधन

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (18:20 IST)
India vs Bharat renaming row : मोदी सरकार ने एक बड़ा  कदम उठाते हुए जी-20 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित रात्रिभोज के अंग्रेजी के निमंत्रण पत्र में इंडिया’ नाम हटाकर ‘भारत’ लिखा गया है जिसे लेकर विपक्ष एवं सत्तापक्ष में घमासान हो गया।  संसद के विशेष सत्र में सरकार इस संबंध में विधेयक ला सकती है। भारत की संसद के पास अनुच्छेद 368 के तहत भारतीय संविधान और इसकी प्रक्रियाओं को बदलने का अधिकार है।
 
क्या एजेंडे में शामिल था नाम बदलना : खबरों के मुताबिक सरकार संसद के विशेष सत्र में अनुच्छेद 368 में संशोधन लाया जा सकता है। खबरों के मुताबिक भारत के संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाना भी मोदी सरकार के एजेंडे में शामिल हो सकता है। संसद के आगामी विशेष सत्र का एजेंडा आधिकारिक तौर पर आना अभी बाकी है।
 
खबरों के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद -1 में भारत को लेकर दी गई जिस परिभाषा में 'इंडिया, दैट इज भारत' यानी ' इंडिया अर्थात भारत' के जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उसमें से सरकार 'इंडिया' शब्द को निकाल कर सिर्फ 'भारत' शब्द को ही रहने देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
ALSO READ: भारत या इंडिया, G20 के न्योते पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह लिखा प्रेसिडेंट ऑफ भारत, छिड़ा विवाद
मोहन भागवत ने की थी मांग : खबरों के मुताबिक इससे जुड़े प्रस्ताव की तैयारियां जारी हैं। हाल ही में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी कहा था कि सदियों से हमारे देश का नाम भारत रहा है। उन्होंने लोगों से इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने की अपील भी की थी।
 
सरकार ने बुलाया है विशेष सत्र : मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन इसके एजेंडे की कोई जानकारी नहीं दी गई है। विशेष सत्र में चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन समेत हाल में हासिल की गई सफलताओं पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप बनाया जाएगा और इस विषय पर चर्चा भी हो सकती है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments