Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चीन-पाक कोरिडोर पर भारत ने दिखाया आईना, हमारा है यह क्षेत्र

Webdunia
मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (14:02 IST)
नई दि‍ल्ली। चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कोरिडोर पर भारत ने मंगलवार को आईना दिखाते हुए कहा कि यह क्षेत्र भारत का है, जिस पर 1947 में पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
 
भारत के विदेश मंत्रालय ने विरोध जताते हुए कहा कि चीन-पाकिस्तान की यह परियोजना भारत के उस इलाके में है, जहां पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि भारत का यह बयान हाल ही में चीनी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा के दौरान संयुक्त बयान के बाद आया है। भारत ने इस हरकत के लिए चीन और पाकिस्तान दोनों की आलोचना की है।
ALSO READ: बदहाल पाकिस्तान को अब श्रीलंका के क्रिकेटरों ने दिया बड़ा झटका
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) पाकिस्तान के ग्वादर से लेकर चीन के शिनजियांग प्रांत के काशगर तक लगभग 2442 किलोमीटर लंबी एक वाणिज्यिक परियोजना हैl
 
यह भी पढ़ें : ग्वादर पर गदर, मोदी का दोहरे मोर्चे पर लड़ाई का इरादा 
 
इस परियोजना की लागत 46 अरब डॉलर आंकी जा रही है। यह गलियारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है, जो भारत के जम्मू-कश्मीर का ही हिस्सा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments