Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत की विकास दर रहेगी 7.5 प्रतिशत : राजीव कुमार

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (23:56 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि देश के आकांक्षी युवा निम्न विकास दर और कम स्तर के रोजगार को स्वीकार नहीं करेंगे।


कुमार ने यहां एक व्याख्यानमाला में कहा कि जब तक युवा आबादी के लिए बेहतर रोजगार उपलब्ध नहीं होगा, तब कहीं हमारी युवा पीढ़ी भयावह न बन जाए। उन्होंने कहा कि यदि हम नहीं चाहते हैं कि हमारी युवा आबादी देश के लिए भयावह आबादी बने तो इसके लिए तीव्र विकास दर हासिल करना होगा और विकास को अधिक समग्र बनाना होगा।

उन्होंने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अर्थव्यवस्था में गति लाने में सहायक 10 कारकों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में किए गए नीतिगत उपायों से भारतीय अर्थव्यवस्था में अब तेजी आने लगी है।

कुमार ने स्टील, सीमेंट और भारी व्यावसायिक वाहन के क्षेत्र में आई तेजी का हवाला देते हुए कहा कि अब न सिर्फ उपभोग की मांग बढ़ी है, बल्कि निवेश मांग में तेजी आने लगी है। उन्होंने वर्ष 2018-19 में देश की विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने का भरोसा जताते हुए कहा कि अभी देश की अर्थव्यवस्था 2.5 लाख करोड़ डॉलर की है, जो वर्ष 2022-23 तक बढ़कर 4 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने पूर्वोत्तर सीमा पर भारत को बाहर से मिल रही चुनौती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अभी विकास के मामले में जिस स्थिति में है 30 वर्ष पूर्व चीन की स्थिति भी ऐसी ही थी, लेकिन अभी चीन भारत की तुलना में पांच गुना बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम निर्यात को बढ़ावा देना होना चाहिए। इसके लिए भारत को निर्यात संवर्धन नीति की जरूरत है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments