Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, भारत में 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित

बड़ी खबर, भारत में 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (14:32 IST)
मुंबई। देश के विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने गुरुवार को अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के निलंबन को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया।
 
एक आधिकारिक परिपत्र के मुताबिक यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवहन संचालन और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा मंजूरी प्राप्त विशेष उड़ानों पर लागू नहीं होगा।
 
डीजीसीए ने परिपत्र में कहा, 'दिनांक 26-6-2020 के परिपत्र में आंशिक संशोधन के तहत सक्षम प्राधिकारी ने भारत से/ भारत के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन के संबंध में जारी परिपत्र की वैधता को 31 दिसंबर 2020, 2359 बजे (आईएसटी) तक बढ़ा दिया है।'
 
हालांकि, चुनिंदा मार्गों पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।
 
webdunia
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत ने 23 मार्च से 30 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को रद्द कर दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live : हरियाणा सीमा पर किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार, विपक्ष नाराज