Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत में रह रहे हैं 41,331 पाकिस्तानी और 4,193 अफगान ना‍गरिक

भारत में रह रहे हैं 41,331 पाकिस्तानी और 4,193 अफगान ना‍गरिक
, मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (15:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को बताया कि धार्मिक अल्पसंख्यकों से संबंधित 41,331 पाकिस्तानी नागरिकों और 4,193 अफगानिस्तानी नागरिकों के भारत में रहने की सूचना मिली है।
 
लोकसभा में संजय जायसवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में राय ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों की समस्याओं को देखते हुए यहां वर्ष 2014 में दीर्घावधि वीजा आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2018 की स्थिति के अनुसार धार्मिक अल्पसंख्यकों से संबंधित 41,331 पाकिस्तानी नागरिकों और 4,193 अफगानिस्तानी नागरिकों के दीर्घावधि आधार पर भारत में रहने की सूचना मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मां ने अपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया तो फंदे पर झूल गई किशोरी