Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ के बीच बातचीत

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (23:23 IST)
नई दिल्ली। भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शुक्रवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि पाकिस्तान की सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है और ऐसी स्थिति में भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई का अधिकार है।
          
पाकिस्तान की पहल पर दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों की फोन पर हुई बातचीत में पाकिस्तानी महानिदेशक ने आरोप लगाया कि भारतीय सीमा सुरक्षाबल के जवान जम्मू सेक्टर के दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोगों को निशाना बना रहे हैं।  इस पर भारत की ओर से कहा गया कि जम्मू सेक्टर में संघर्ष विराम का हर बार उल्लंघन पाक रेंजरों ने किया है और बीएसएफ के जवानों ने सिर्फ उनका उचित जवाब दिया है।  
                 
भारतीय सैन्य महानिदेशक ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के जवाब में किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि  बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से अमृतसर सीमा पर भारत में सशस्त्र घुसपैठ की घटनाएं रोकने के लिए फायरिंग की।  
                  
भारत की ओर से यह भी कहा गया कि सीमापार घुसपैठ की घटनाएं पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों में तैनात सैनिकों के सक्रिय सहयोग से हो रही हैं, जिसके कारण नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों की शांति के साथ ही आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। भारतीय सुरक्षाबलों को पाकिस्तानी सेना की मदद से निशाना बनाया जा रहा है।
         
भारतीय महानिदेशक ने कहा कि उनकी सेना एक पेशेवर सेना है जिसे अपने सैनिकों के मारे जाने पर उपयुक्त कार्रवाई का करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से सहयोगपूर्ण रवैया अपनाया जाता है तो भारतीय सेना हमेशा की तरह नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

योगी सरकार का बड़ा कदम, जिलाधिकारियों और कमिश्नरों की निवेश प्रगति की होगी मॉनिटरिंग

CM योगी बोले- इस साल UP को मिलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, दोगुनी हुईं MBBS की सीटें

मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तृत चर्चा

આગળનો લેખ
Show comments