Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत ने Vaccination में बनाया विश्व रिकॉर्ड, PM मोदी के जन्मदिन पर लगे 2.5 करोड़ टीके

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (23:46 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश ने कोविड टीकाकरण (Coronavirus Vaccination) के अभियान में शुक्रवार को एक विश्व कीर्तिमान कायम किया और एक दिन में सवा 2.5 करोड़ से अधिक टीके लगाने में कामयाबी पाई।

मोदी ने कोविड के रिकॉर्ड संख्या में टीके लगाए जाने को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने ट्‍विटर पर अपने एक संदेश में कहा कि आज के रिकॉर्ड टीकाकरण से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा।

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मैं हमारे डॉक्टरों, नवाचारियों, प्रशासकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों तथा सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं। आओ हम सब मिलकर कोविड को हराने के लिए टीकाकरण की गति को निरंतर बढ़ाते रहें।

केन्द्र सरकार के वैक्सीन पोर्टल कोविन पर रात करीब 10 बजे शुक्रवार को दिन में लगाए गए टीकों की संख्‍या दो करोड़ 26 लाख 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी थी और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। विश्वभर में एक दिन में इतनी संख्या में टीके कहीं नहीं लगाए गए हैं।
<

Congratulations india!

PM @NarendraModi जी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है।

2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा। #HealthArmyZindabad pic.twitter.com/F2EC5byMdt

— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 17, 2021 >भारत ने इस मामले में आज चीन का रिकॉर्ड तोड़ा, जहां एक दिन में लगभग दो करोड़ 8 लाख टीके लगाए जाने का रिकॉर्ड था। इससे पहले करीब 5 बजे देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकों का आंकड़ा 2 करोड़ पार करने पर ट्वीट पर यह जानकारी दी थी।
ALSO READ: CDRI ने खोजी Coronavirus की दवा, 5 दिन में खत्म होगा वायरल लोड
उन्होंने लिखा, वैक्सीन सेवा को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments