Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

GDP में गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए झटका, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी पर उठे सवाल

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (18:19 IST)
एक तरफ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने का दावा कर रही है, वहीं जीडीपी में हुई गिरावट ने इस दावे पर ही सवाल उठा दिए हैं। इस साल पहली तिमाही में विकास दर (जीडीपी) 5.8 से घटकर 5 पर आ गई है। सात साल में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
 
भारत की अर्थव्यवस्था के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) जीडीपी 5.8 से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले साल इसी अवधि में जीडीपी 8.2 फीसदी थी।  
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी बोले, भारत को 2024 तक 5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

कृषि क्षेत्र में संकट : ऐसा माना जा रहा है कि जीडीपी गिरने से कृषि क्षेत्र में भी संकट खड़ा हो सकता है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक कृषि विकास दर 5.8 से घटकर 2 प्रतिशत पर आ गई है। ऐसे में मोदी सरकार के उन दावों की भी हवा निकलती दिख रही है, जिसमें कहा जा रहा था कि किसानों की आय 2021-22 तक दोगुना करने का काम किया जाएगा। 
 
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में तो हालात और भी बुरे हैं। इस क्षेत्र की विकास दर 12.1 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.6 फीसदी पर आ गई है। ऐसे में कह सकते हैं कि इस क्षेत्र में परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
 
ALSO READ: 2025 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

हालांकि, खनन क्षेत्र की विकास दर 0.4 प्रतिशत से बढ़कर 2.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बिजली, गैस, जलापूर्ति और यूटिलिटी सेवाओं की विकास दर 8.6 प्रतिशत और लोक प्रशासन, रक्षा एवं अन्य सेवाओं की विकास दर 8.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

व्यापार, होटल, परिवहन, संचार एवं प्रसारण से जुड़ी सेवाओं की विकास दर 7.1 प्रतिशत दर्ज की गई। वित्तीय, रियल इस्टेट एवं पेशेवर सेवाओं की विकास दर 5.9 फीसदी और निर्माण क्षेत्र की विकास दर 5.7 प्रतिशत रही।
 
रोजगार पर पड़ेगा असर : जानकारों की मानें तो ताजा आर्थिक स्थिति का असर शेयर बाजार पर पड़ सकता है। लंबे समय तक शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। रोजगार के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में तो इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। इस क्षेत्र में लाखों लोगों की नौकरियां दांव पर लग गई हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments